बरेली, अप्रैल 7 -- फतेहगंज पश्चिमी, मॉडल प्राइमरी स्कूल अगरास में सोमवार को शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने गांव में स्कूल चलो रैली निकाली। रैली के दौरान शिक्षकों ने ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल में शत प्रतिशत नामांकन कराने को प्रेरित किया। शिक्षकों ने ग्रामीणों को बताया स्कूल में नामांकन कराने पर किताबें, ड्रेस, बैग, जूते, मोजे, एमडीएम निशुल्क मिलेगा। रैली में कफील अहमद, प्रधानाध्यापक हिमांशु छावड़ा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...