फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद। शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत फिरोजाबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाराणसी में मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का सैट भेंट कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिले की अन्य बीआरसी पर भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। ब्लॉक संसाधन फिरोजाबाद पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि जिले में 24 करोड़ की लागत से सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय कास कुल खडीत, एका एवं करहरा में कराया जा रहा है। इसमें प्री प्राइमरी से इंटर तक की कक्षाएं संचालित होंगी। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत तीन वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले शत-प्र...