कौशाम्बी, मार्च 29 -- प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप व बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में 'स्कूल चलो अभियान-2026' का भव्य शुभारंभ एक अप्रैल को होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छह से 14 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ना और 'बालक-बालिका शिक्षा' के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना है। अभियान के दौरान जिले स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। भव्य कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य नगर निकाय प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में न केवल विभागीय अधिकारी बल्कि ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य...