फतेहपुर, अप्रैल 2 -- धाता। नगर में स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ब्लाक संसाधन केन्द्र से आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने उद्घाटन कर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। बीआरसी परिसर से शुरू होने वाली रैली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रावण मैदान, दीपनारायण चौराहे से होते हुए प्राथमिक विद्यालय धाता (प्रथम) के प्रांगण में सामप्त हुई। इस दौरान लोगो को शिक्षा केप्रति जागरुक किया जा रहा था। वहीं गोष्ठी के माध्यम से भी लोगो को जागरुक किया गया। इस मौके पर निरपत सिंह, सारिका केशरवानी, शंकर दयाल सिंह, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.