गंगापार, मार्च 17 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। संकुल बाकराबाद की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय गहरपुर में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।बैठक में विशेष रूप से स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने, रिमेडियल शिक्षण के माध्यम से कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने तथा प्रभावी शिक्षण योजना बनाने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने आगामी रिपोर्ट कार्ड उत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा करते हुए अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने और विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास को पारदर्शी तरीके से प्रस्तुत करने की रणनीति बनाई।बैठक में बेस्ट प्रैक्टिस साझा करते हुए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर सहमति बनी, ताकि बच्चों की सीखने की क्षमता में ...