मिर्जापुर, जुलाई 19 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल चलो अभियान के तहत शनिवार को सीखड़ विकास खंड मुख्यालय से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना है। खंड शिक्षा अधिकारी सीखड़ बृजेश राय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर हांसीपुर, बगहा गेट आदि मोहल्लों से होते हुए वापस मुख्यालय पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र स्कूल चलो, स्कूल चलो, सब पढ़े सब बढ़े के नारे लगाते हुए चल रहे थे। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए शिक्षकों ने लोगों से अपने बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- उत्साह और जनसहभागिता के साथ निकली स्कूल चलो अभियान रैली रैली में अध्यापक आनंद प्र...