जौनपुर, अप्रैल 2 -- जलालपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लालपुर में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल ने रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान विद्यालय के बच्चे स्कूल चलो अभियान का बैनर और स्लोगन लिखी हुई तख्तियां हाथ में लेकर चल रहे थे।कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार। शिक्षा से देश को सजा देंगे,हर बच्चे को पढ़ाएंगे,आदि नारा बच्चों द्वारा लगाया जा रहा था।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि गुरचरन सोनकर, प्रधानाध्यापकअरुण कुमार, श्रीप्रकाश यादव, अशोक कुमार, वेद प्रकाश, नीलम, सुनीता, नेहा, पूजा, सरोजा आदि शिक्षक शिक्षकाएं बच्चों की निगरानी करते हुए लालपुर, गौर, मालीपुर आदि मजरों का भ्रमण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.