बदायूं, अप्रैल 10 -- स्कूल चलो अभियान को गति देने के उद्देश्य से विकास खंड अंबियापुर में प्रधानाध्यापकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश के संचालन में हुई बैठक में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा इंटर कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कक्षा 5 और कक्षा 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों के ट्रांजिशन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज और एनए इंटर कॉलेज के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता करते हुए नामांकन बढ़ाने पर सहमति जताई। खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश ने कहा कि कक्षा 6 और 9 में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। डॉ.राजकमल गुप्ता, सचिन उपाध्याय, रामवीर सिंह, राजीव शर्मा शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.