औरैया, अप्रैल 15 -- फफूंद। उच्च प्राथमिक विद्यालय तर्रई के विद्यार्थियों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा का संदेश दिया। रैली मुंशीपुर से दीदारपुर तक निकाली गई, जिसमें बच्चों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी घर की और आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रधानाध्यापक अखिलेश चंद यादव ने अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने और उन्हें नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षकों का भी सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- रैली निकाल किया शिक्षा के प्रति जागरूक यह भी पढ़ें- विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए निकाली रैली यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान: बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...