उन्नाव, अप्रैल 8 -- अचलगंज। नवीन शिक्षा सत्र शुरू होते ही शासन के निर्देश पर गुरुजन डोर टू डोर जाकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील करते देखे जा रहे हैं। बुधवार को परिषदीय विद्यालय गौरी त्रिभानपुर के शिक्षक प्रदीप भदौरिया के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने विद्यालय में नामांकन हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करने वाले पैंफलेट वितरित कर पोस्टर चस्पा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...