संभल, अप्रैल 18 -- असमोली ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सैदपुर इम्मा में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह ने की। बैठक में कक्षा 5, 8 और 10 के पासआउट विद्यार्थियों का क्रमशः कक्षा 6, 9 और 11 में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ड्रॉपआउट रोकने और ट्रांजिशन दर बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्राथमिक जिला समन्वयक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) वेद प्रकाश यादव ने बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- बैक टू स्कूल अभियान को लेकर रेहला में कार्यशाला कर बनाई गई रणनीति वहीं खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका प...