सहारनपुर, अप्रैल 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा "स्कूल चलो अभियान" इस बार अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। अभियान के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में नामांकन घटने से विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार इस सत्र में जिले के बेसिक स्कूलों में करीब 1.90 लाख बच्चों का पंजीकरण हुआ है, जबकि पिछले सत्र में यह संख्या 1.95 लाख थी। यानी इस बार पांच हजार से अधिक बच्चे कम दर्ज हुए हैं। नामांकन में आई गिरावट से साफ है कि सरकारी स्कूलों में दाखिले को लेकर अभिभावकों की रुचि घट रही है। स्कूल चलो अभियान के तहत विभाग द्वारा गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं, लेकिन परिणाम उम्मीद के अनुसार सामने नहीं आ रहे। स्कूलों में दाखिले को लेकर दिखाई दे रही सुस्त...