देवरिया, अप्रैल 9 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र देसही देवरिया से ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय और खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करना, अभिभावकों को जागरूक करना, शिक्षा से वंचित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय तक लाना है।जागरूकता रैली ग्राम पंचायत देसही देवरिया का भ्रमण करते हुए ब्लाक चौराहा,देसही चौराहा होते हुए बीआरसी प्रांगण में संपन्न हुआ। इस दौरान एहसानुल हक सिद्दीकी, बदरे आलम सिद्दीकी, अजीत कुमार सिंह, महफूजुर्रहमान सिद्दीकी, त्रियुगी प्रसाद,राजेश कुमार सिंह,नसरुद्दीन अंसारी,विरेंद्र राव, रोहित रावत, कृष्ण मोहन सिंह, आबिद व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

हिंदी हि...