हाथरस, मार्च 28 -- एक अप्रैल से नवीन सत्र की शुरूआत हो जाएगी। स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण की शुरूआत एक अप्रैल से होगी। स्कूल चलो अभियान को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक सीडीओ पी एन दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। स्कूल चलो अभियान के तहत प्रथम चरण की शुरूआत एक से पंद्रह अप्रैल तक होगी। जबकि दूसरे चरण की शुरूआत एक से पंद्रह जुलाई तक होगी। स्कूल चलो अभियान के तहत व्यापक प्रचार प्रसार यथा बैनर, पोस्टर, रैलियों, प्रभात फेरियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि जनसम्पर्क माध्यमों से किया जाये। जनप्रतिनिधियों तथा सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान,एसएमसी के अध्यक्ष एवं सदस्य को अभियान से जोड़ा जाये ताकि प्रत्येक स्तर पर व्यापक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। प्रत्येक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के रैली का आयोजन ग...