सहारनपुर, जुलाई 2 -- सहारनपुर। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान केवल नामांकन अभियान नहीं, बल्कि हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर विकसित भारत की मजबूत नींव रखने का संकल्प है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों से अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। ब्लॉक पुंवारका के गांव इस्माइलपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित स्कूल चलो अभियान-2026 के द्वितीय चरण के शुभारंभ समारोह में बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया है। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान के दूसरा चरण शुरू, 1.32 लाख परि...