कन्नौज, जुलाई 1 -- कन्नौज। जिले में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा से वंचित किसी भी बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों और समाज को शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाl जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और किसी भी बच्चे का विद्यालय से बाहर रहना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैl उन्होंने अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों से अभियान को जनआंदोलन का रूप देने तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित...