बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए अब बेसिक शिक्षा विभाग जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित करेगा। उन्हें बताया जाएगा कि तीन वर्ष के बच्चें का बाल वाटिका या आंगनबाड़ी केंद्रों में दाखिला कराने, छह वर्ष के बच्चे का कक्षा एक में दाखिला, ड्रॉप आउट बच्चों का दोबारा से स्कूलों में दाखिला, कक्षा पांच के बच्चों का कक्षा छह में दाखिला और कक्षा आठ के बच्चों का कक्षा नौ में दाखिला कराने में सहयोग देंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों को बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं से भी अवगत कराएंगे। वहीं सांसद एवं विधायकों से मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में निधि से कार्य कराने का भी अनुरोध करेंगे। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिष्ज्ञद के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बीएसए को निर्देशित किया है कि डीआईओएस के साथ जनप्रतिनिधियों से विभागीय ...