बुलंदशहर, मार्च 29 -- जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के नए शिक्षा सत्र 2026-27 के आगाज की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। आगामी एक अप्रैल से शुरू होने वाले स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए बीएसए ने जिले के सभी 16 ब्लॉकों में विशेष टीमों का गठन कर दिया है। स्कूल महानिदेशक द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में इस बार विभाग ने जिले में 50 हजार नए छात्र-छात्राओं के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि प्रत्येक वर्ष इतने ही प्रवेश हो जाते हैं मगर इस बार लक्ष्य को बढ़ाने के संकेत हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को बेसिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा सके। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने पर प्रत्येक वर्ष स्कूल चलो अभियान चलता है। जिले की बात करें तो यहां पर 16 ब्लॉक में 1869 स्कूल...