बरेली, जुलाई 2 -- जिले में शिक्षा की अलख जगाने के लिए स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का आगाज बुधवार को बीएसए ने किया। नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जसौली में इसके लिए मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. विनीता ने नव प्रवेशित बच्चों का पारंपरिक रूप से टीका लगाकर और उपहार भेंटकर नए सत्र में उनका स्वागत किया। इस दौरान स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता के तहत एक विशाल रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें बीएसए खुद शामिल हुईं। रैली के दौरान बीएसए डॉ. विनीता ने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। यह भी पढ़ें- अभिभावक को बताएंगे शिक्षा का महत्व, बच्चों का नामांकन जरूरी बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी बच्चे रोजाना साफ-सुथरी यूनिफॉर्म में स्कूल आएं और मन...