बाराबंकी, जुलाई 9 -- बाराबंकी। शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सभागार में किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सर्वाधिक नामांकन कराने वाले पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें वितरित कर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दि...