हापुड़, अप्रैल 12 -- जनपद हापुड़ में स्कूल चलो अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों में पांच हजार स्टूडेंट्स के प्रवेश हुए हैं। यह अभियान एक अप्रैल से शुरू हुआ था। अभियान के तहत रोज जागरूकता फैलाई जा रही है। जिला हापुड़ के माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शासन के आदेश पर स्कूल चलो अभियान का एक अप्रैल को शुभारंभ हुआ था। अभियान के तहत स्कूलों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। शिक्षकों ने भी स्कूलों में बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। अभियान के शुभारंभ से लेकर अब तक जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पांच हजार स्टूडेंट्स के प्रवेश हो चुके हैं। प्रवेश प्रक्रिया विद्यालयों में चल रही है। आगे और भी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश होंगे।-डीआईओएस का कथनजिले में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान चल रहा है। इसमें विद्यालयों में स्टूडेंट्स के नामा...