कौशाम्बी, जून 30 -- स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को एजुकेट गर्ल फाउंडेशन की ओर से कुबरीघाट कड़ा में महिलाओं एवं अभिभावकों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ऐसे बच्चों, विशेषकर बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था, जो किसी कारणवश अभी तक विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। अभियान के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में एजुकेट गर्ल फाउंडेशन की फील्ड कोऑर्डिनेटर अर्चना ने बताया कि संस्था की टीम गांव-गांव जाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक कर रही है। विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों का चिन्हांकन कर उनका नामांकन कराया जाएगा। साथ ही बच्चों के प्रवेश से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा...