बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता स्कूल चलो अभियान एवं शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में बच्चों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत आईआईटी गांधीनगर में प्रतिभाग करने वाले बच्चों निशांसी एवं कृष्णा को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। कक्षा-1 से 8 तक के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया, जिसमें बैग, पुस्तकें, टिफिन बाक्स, पानी की बोतल सहित सामग्री बच्चों को वितरित की गयी। जिसमें कक्षा-1 में मुस्कान, शिवा, कक्षा-2 में नित्या, कक्षा-3 में पायल, सोम्या, कक्षा-4 में अजय, अंबिया, कक्षा-6 में खुशी, अनीता, कक्षा-7 में मनीषा एवं निशा, कक्षा-8 में आस्था एवं स्नेहा आदि बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरित की गयी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाधिकारी जे. रीभा, सीडीओ अजय कुमार पाण्डेय, बी...