बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक अन्तर्गत नेवादा गांव में स्थित कंपोजिट जूनियर स्कूल के शिक्षकों व बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। यह रैली उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा के निर्देश पर निकाला गया।इस रैली में घर विद्या दीप जलाए, अपने बच्चे सभी पढ़ाए, पापा मम्मी हमे पढ़ाओं, आधी रोटी खाएंगे रोज स्कूल जाएंगे, पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया का नारा लगाकर रैली निकाल कर ग्रामीणों में घर-घर जाकर जागरूक किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामप्रकाश शुक्ल, सहायक अध्यापक सोमनाथ, साक्षी सिंह, नंदना पटेल, शिक्षामित्र पंकज सिंह, आंगनबाड़ी मंजू देवी व राकेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...