आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुर में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर से रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने गांवों में नारों के माध्यम से बच्चों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित किया।अप्रैल से विद्यालयों का नया सत्र शुरू हो रहा है। वार्षिक परीक्षा लगभग खत्म हो चुकी है। परीक्षाफल घोषित करने के साथ ही नए नामांकन शुरू हो गए हैं। विद्यालयों में शिक्षक रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर से प्रधानाध्यापक रामआशीष राय के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली बैरमपुर गांव की विभिन्न गलियों से आतापुर, जनईगंज बाजार होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंची। छात्र-छात्राएं '...