औरैया, अप्रैल 7 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड के नल्हूपुर संकुल क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कर उन्हें शिक्षा से जोड़ना रहा। नगला कहारन स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर से निकली रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने लोगों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस और मध्याह्न भोजन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.