मैनपुरी, अप्रैल 6 -- प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली सोमवार को निकाली गई। बीईओ सुनील कुमार दुबे, प्रधान उमेश शर्मा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रधानाध्यापक शरद यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विद्यालय की गतिविधियों, सुविधाओं, शैक्षणिक कार्यक्रमों को समाहित करते हुए एक गीत प्रस्तुत किया। प्रत्येक विद्यार्थी को बैज लगाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक की नियुक्ति से पहले इस विद्यालय में मात्र 10 से 12 विद्यार्थी ही नियमित रूप से आते थे किंतु पिछले पांच महीनों में प्रधानाध्यापक द्वारा स्वयं पहल करते हुए विद्यार्थियों के घर-घर जाकर उन्हें विद्यालय लाया गया और समाज में शिक्षा के प्रति जागरुकता का माहौल बनाया गया है। सकारात्मक प्रयास से विद्यालय की छात्र संख्या अब 36 पहुंच गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.