जौनपुर, अप्रैल 11 -- जौनपुर, संवाददाता। स्कूल चलो अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, रैली और संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना, नामांकन बढ़ाना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।डोभी विकास खंड स्थित बीआरसी परिसर से अभियान की शुरुआत हुई, जहां रमाकांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल प्रधानाध्यापक, शिक्षक और बीआरसी स्टाफ ने सब पढ़ें, सब बढ़ें और हर बच्चा स्कूल जाए जैसे नारों के साथ क्षेत्र में जनजागरण किया। अंबेडकर चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, नामांकन वृद्धि, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान और पुनः नामांकन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। बीईओ रमाकांत सिं...