देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय असना में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया।उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इसलिए एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहने पाए, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा की स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों के नामांकन में अब आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बाधा नहीं बनेंगे। ड्रॉपआउट और आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि आज परिषदीय विद्यालयों के भवन हवादार हैं। फर्श अच्छे हैं, निःशुल्क पा...