लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता स्कूल चलो अभियान के तहत छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों को पहली कक्षा में दाखिला दिलाया जाएगा। प्राइमरी स्कूलों के साथ माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक ड्राप आउट बच्चों की तलाश कर दोबारा से स्कूल में दाखिला दिलाएंगे। प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में स्कूल चलो अभियान का आगाज एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए सत्र के पहले दिन एक अप्रैल से चलेगा। शिक्षक स्कूल के आसपास के गांव मोहल्लों में जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों के दाखिले के लिये प्रेरित करेंगे। शासन ने अभियान के संचालन के लिये हर स्कूल को ढ़ाई हजार रुपये दिये हैं। लखनऊ के 1617 स्कूलों को करीब 46 लाख रुपये मिले हैं।स्कूल शिक्षक महानिदेशक की ओर से जारी आदेश शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण एक से 15 अप्रैल और दू...