सोनभद्र, अप्रैल 16 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरी में खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के रैली निकाली गई। इस दौरान ग्राम प्रधान भोला सोनी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली उच्च प्राथमिक देवरी से गांव के कई कस्बों टोले में होते हुए नारे लिखे हाथ में तख्ती लिए शिक्षा संबंधी बच्चों ने स्कूल चलो नाम लिखवाएं,आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे जैसे अनेक नारे लगाकर भ्रमण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि गांव के प्रत्येक कस्बों से 6 से 14 वर्ष तक बच्चों को चिन्हित कर नामांकन करना सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- देकपुरा स्कूल में नामांकन को बच्चों ने निकाली रैली इस मौके पर एआरपी विजय पाल, शिवप्रिया, विवेक झां, संकुल शारदा प्रसाद, मनीष कुमार,अजय कुमार,अरुण अवस्थी, विक्रमा राम,...