जौनपुर, अप्रैल 7 -- गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ सोमवार को जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य यही है की एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहने पाए। बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने जीवन में शिक्षा और उसकी उपयोगिता के बारे में बच्चों को बताकर उन्हें प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक अचल हरिमूर्ति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मोके पर विद्यालय के शिक्षक महेंद्र कुमार यादव, पद्माकर राय, मीरा यादव, प्रज्ञा, आनन्द सिंह, गोमती , हीरावती, उर्मिला देवी, विजय कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...