स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, हर बच्चे का नामांकन कराने पर जोर
गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप और 'सब पढ़ें, सब बढ़ें' के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- "हर बच्चा स्कूल जाए"संकल्प के साथ स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभअभियान की रणनीति अभियान के तहत ईंट-भट्टों, मलिन बस्तियों और वंचित परिवारों के ऐसे बच्चों की पहचान की जा रही है जो अभी विद्यालय से बाहर हैं। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं तथा अभिभावकों को बच्चों का प्रवेश कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.