संभल, अप्रैल 4 -- एक भी बच्चा छूटे ना, संकल्प हमारा टूटे ना के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से किया। इसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में देखा गया। नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत कर पाठ्य पुस्तके दीं गईं। इसके बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शनिवार को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव समेत अन्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं नवीन नामांकन वाले बच्चों का तिलक, माला और पुस्तक देकर सम्मान किया गया, जिससे बच्चों में आत्मविश्...