भदोही, जून 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने की दिशा में एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। पंद्रह दिन तक चलने वाले विशेष अभियान में बच्चे रैली निकालकर जन-जन को नौनिहालों का दाखिला परिषदीय विद्यालयों में कराने के प्रति प्रेरित करेंगे। पहले चरण में ही करीब 30 हजार बच्चों का नामांकन किया गया था। जिले में एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई थी। शासन के कड़े निर्देश थे कि शत-प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण किया जाए। इसके लिए गांवों में स्कूल चलो अभियान के तहत 150 से अधिक रैलियां निकाली गईं। 15 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया था। अब परिषदीय स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। एक से 15 जुलाई तक रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक क...