गोंडा, जून 30 -- गोण्डा। जिले के परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में एक से 15 जुलाई तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शिक्षकों की टीमें घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने के लिए प्रेरित करेंगी। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना और सभी पात्र बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- नामांकन अपडेट में गोंडा जिला फिसड्डी, डीआईओएस ने दी कड़ी चेतावनी, शत प्रतिशत डेटा अपलोड़ करन के निर्देश यह भी पढ़ें- नामांकन अपडेट करने में गोंडा जिला फिसड्डी

हिंदी हिन्दुस्तान की ...