सिद्धार्थ, अप्रैल 8 -- खेसरहा। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय विशुनपुर मुस्तहकम में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक नीरज मिश्र ने बताया कि रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाई गई। अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। संचारी रोग नियंत्रण के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह, हेमलता, विकास, निर्मल, महेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...