औरैया, अप्रैल 15 -- कुदरकोट, संवाददाता। विकास खंड एरवा कटरा क्षेत्र के वैवाह में स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में नगला जादौ, नगला कमले, नगला लालजू व बरुआ वैवाह के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांवों में भ्रमण किया और अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। सब पढ़ें, सब बढ़ें जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यक्रम में नोडल संकुल शिक्षक इन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। रैली का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना व अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना था। यह भी पढ़ें- विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए निकाली रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...