बरेली, अप्रैल 4 -- शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान का पहला चरण एक से 15 अप्रैल और दूसरा चरण एक से 15 जुलाई तक चलेगा। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि अभियान का शुभारंभ चार अप्रैल को वाराणसी में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा, जिसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन अर्बन हाट ऑडिटोरियम में किया जाएगा। अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों के संबोधन और नए छात्रों के नामांकन किए जाएंगे। साथ ही नई पुस्तकों का वितरण भी होगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.