हापुड़, मार्च 26 -- क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान से शिक्षा की रोशनी हर घर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। एक अप्रैल से अभियान शुरू किया जाएगा। इस पहल में बच्चों को समय पर स्कूल भेजने और नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी और शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों और अभिभावकों को स्कूल आने के लिए जागरूक करेंगे। इसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बैठक के दौरान कहा कि क्षेत्र में सैंकडों परिषदीय स्कूल संचालित हैं, जबकि एक हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को प्री-प्राइमरी शिक्षा की सुविधा दी जाती है। नए शिक्षा सत्र के साथ ही इस अभियान के जरिए बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी से जोड़ा जाएगा। अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्पेशल एजुकेटर भी शामिल होंगे। टीम घर-घर ज...