गढ़वा, अप्रैल 14 -- केतार। प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड में संचालित सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ सीओ सह बीडीओ प्रशांत कुमार ने सोमवार की दोपहर बैठक की। उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में नामांकन अभियान चलाया जा रहा है ताकि विद्यालय के पोषक क्षेत्र में कोई भी बच्चा नहीं छुटे। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि छह से चौदह वर्ष के सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाए। उन्होंने शिक्षकों से अपने विद्यालय में जीरो ड्रॉप आउट रखने तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- स्कूल रुआर अभियान को लेकर जामा में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित मौके पर उप प्रमुख शंभू सिंह खरवार, बीपीएम सुदीप श्रीवास्तव, सीआरपी श्याम किशोर सिंह, शिक्षक देवे...