लखनऊ, नवम्बर 25 -- पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में बच्चे को स्कूल छोड़ने गए युवक को गेट पर ही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक व उसका बेटा बालबाल बच गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जब युवक ने चालक से इसका विरोध किया तो चालक ने परिजनों के साथ रॉड व डंडों से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल को बचाने उसके भाई पहुंचे तो हमलावरों ने उनको भी पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीजीआई के नरपतगंज सरथुवा निवासी प्रीती देवी पत्नी उमेश कुमार के मुताबिक सोमवार सुबह उनके पति बच्चों को बाइक से स्कूल छोड़ने गए थे। स्कूल के सामने बच्चे को उतार रहे थे। तभी एक डिजायर कार के चालक निकेश ने पीछे से उनके पति की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बेटा तेजस बालबाल बच गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जब उनके पति ने विरोध किया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.