स्कूल गेट के बाहर छात्र व अधिवक्ता पर हमला
बलरामपुर, जुलाई 29 -- उतरौला, बलरामपुर। एचआर इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे छात्र और अधिवक्ता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना उस समय हुई जब छात्र प्रतीक यादव अपने मित्र आलोक यादव के साथ पढ़ाई पूरी कर कॉलेज से बाहर निकल रहे थे। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार राजा बाजार निवासी अली रजा, गुलाम दरिया व इब्राहिम, चमरूपुर निवासी करमान व हुसैनाबाद निवासी दानिश सहित कुछ अन्य लोगों ने दोनों छात्रों को रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने ईंट-पत्थर, लात-घूंसों और थप्पड़ों से उनपर हमला कर दिया। इसी दौरान प्रतीक यादव के चाचा अधिवक्ता मनीष यादव उन्हें लेने कॉलेज पहुंचे। मारपीट होता देख उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया। इस पर हमलावरों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.