बलिया, मार्च 1 -- बांसडीहरोड। इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी कुछ दिनों पहले संदिग्ध हाल में लापता हो गयी। खोजबीन के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दहर्ज किया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोरी को कोई अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। एसओ वंशबहादुर सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...