गिरडीह, सितम्बर 27 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र से स्कूल गई एक नाबालिग छात्रा तीन दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छात्रा का पता नहीं चलने से परिजन चिंतित हैं और थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है।

मामले की गंभीरता आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया जाता है कि 15 वर्षीय छात्रा 24 सितंबर को प्रतिदिन की तरह स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

परिजनों द्वारा की गई रिपोर्ट देर शाम तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। जब कोई पता नहीं चला तो 26 सितंबर की शाम थाना में आवेदन दिया। छात्रा की मां ने आवेदन में पोषक गांव के एक युवक...