दरभंगा, अप्रैल 17 -- शैलेन्द्र कुमार, सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से हाई स्कूल में पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लड़की के पिता ने अपने साले के लड़के, साला एवं सरहज सहित पांच लोगों को नामजद किया है। लड़की के पिता ने सिमरी पुलिस को बताया है कि लगभग 16 वर्षीया लड़की सुबह सिमरी हाई स्कूल पढ़ने गई थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। रिश्तेदारों और अन्य संभावित जगहों पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए कहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गंगिया नवादा निवासी उनके साले जगन्नाथ महतो के दो बेटे शांतनु कुमार और विकास कुमार तथा उनके साथी मो. इमरान और विक्रम कुमार ने उनकी बेटी का अपहरण किया है।उन्होंने कहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.