बाराबंकी, जुलाई 9 -- बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली 14 वर्षीय छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। देवा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री 6 जुलाई की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंची और न ही वापस घर लौटी। परिजनों ने स्कूल में जानकारी की तो पता चला कि छात्रा उस दिन विद्यालय आई ही नहीं थी।काफी तलाश के बाद छात्रा का कुछ पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- स्कूल गई किशोरी लापता, तलाश जारी परिजनों ने एक युवक पर छात्रा को अपने साथ ले जाने का संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर देवा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लि...