बुलंदशहर, मार्च 19 -- पहासू के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के अपहरण से परिवार में सनसनी मची हुई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व पहासू के एक इंटर कालेज में पढ़ने वाली छात्रा जब शाम को घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि छात्रा, पडौस के गांव दीघी का एक युवक के साथ बाइक पर जाते देखी गई है। किशोरी के पिता आरोपी के परिजनों से बेटी को मुक्त करने की खुशामद करता रहा। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ आरोपी दुष्कर्म कर सकता है तथा धर्म परिवर्तन करा सकता है। पीड़ित ने बेटी की हत्या करने की भी आशंका जताई है। लोकलाज के कारण घटना के तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहर...