काशीपुर, अप्रैल 25 -- दीप पाठक, काशीपुर। स्कूल में पढ़ने गई कक्षा 12 वीं की छात्रा लापता हो गई। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरु कर दी है। मोहल्ला थाना साबिक निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर में कहा कि शहर के एक स्कूल में उनकी बड़ी बेटी 12 वीं और छोटी 6 की छात्रा है। 24 अप्रैल की सुबह दोनों टेम्पो से स्कूल जाने को निकली। दोपहर तक बेटियों के घर नहीं पहुंचने पर पत्नी स्कूल गई। यहां उनकी छोटी बेटी ऑटो में बैठी मिली। जबकि बड़ी बेटी का कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि श्यामपुरम कॉलोनी निवासी बबलू जाटव ने उनकी नाबालिग बेटी को अपहरण किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...