रुद्रपुर, जून 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद जिले के सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन से पहले व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी किए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने निर्देश दिए कि विद्यालय खुलने से पहले परिसर की साफ-सफाई, घास की कटाई, कीटनाशक का छिड़काव और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। भवनों, कक्षाओं, छतों और दीवारों का तकनीकी परीक्षण कराने के साथ पानी की टंकियों और शौचालयों की अनिवार्य रूप से सफाई कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं को किसी भी स्थिति में जर्जर या असुरक्षित भवनो...